खेल मंत्रालय की टीओपी समिति से बिंद्रा का इस्तीफा

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। बीजिंग ओलम्पिक-2008 में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने शुक्रवार को खेल मंत्रालय की टारगेट ओलम्पिक समिति (टीओपी) से इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। बीजिंग ओलम्पिक-2008 में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने शुक्रवार को खेल मंत्रालय की टारगेट ओलम्पिक समिति (टीओपी) से इस्तीफा दे दिया है।

बिंद्रा ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर एक पत्र जारी कर अपने इस फैसले के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वह अब अपने निजी प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और अभिनव बिंद्रा टारगेटिंग परफॉर्मेस सेंटर का भारत में विस्तार करेंगे।

बिंद्रा ने ट्वीट किया, “नया साल कुछ नए काम लेकर आ रहा है। हम पूरे भारत में अभिनव बिंद्रा सेंटर के विस्तार और उन्हें खिलाड़ियों की पहुंच तक लाने पर ध्यान दे रहे हैं। मैं सरकारी पद- निशानेबाजी के निरीक्षक और टीओपी स्कीम के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।”

बिंद्रा ने लिखा, “भारत भारतीय खेल का शुक्रिया कहता हूं जिन्होंने मुझे अपनी सेवाएं देने का मौका दिया। मैं अपने सभी खिलाड़ियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। 2018 में क्या होता इसके लिए तैयार हूं।”

बिंद्रा को जनवरी में टीओपी समिति का चैयरमैन बनाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493