स्पेन की अदालत ने की फुटबाल संघ अध्यक्ष के निष्कासन की पुष्टि

मेड्रिड, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। स्पेन के खेल मंत्रालय के एक प्रशासनिक न्यायालय ने स्पेनिश फुटबाल संघ के अध्यक्ष को उनके पद से हटाए जाने की पुष्टि कर दी है।

इसके साथ ही न्यायालय ने संघ के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव करने की बात भी कही है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एंजेल मारिया विलार को इस साल जुलाई में भ्रष्टाचार, जालसाजी, आपराधिक कुप्रबंधन, धन के गलत इस्तेमाल और अन्य मामलों में शामिल होने के संदेह के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें स्पेनिश फुटबाल संघ के अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया गया।

न्यायाधीश क्रिस्टिना पेडोर्सा ने अपने टीएडी के साथी कर्मचारियों को कहा कि आरईएफी के कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष पद हेतु चुनाव आयोजित किए जाएं।

विलार ने तीन दशक तक आरएफईएफ के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493