आईएसएल : एएफसी कप के कारण चेन्नयन-बेंगलुरू के मैचों में बदलाव

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में चेन्नयन एफसी और बेंगलुरू एफसी के बीच होने वाले मुकाबले को एशियन फुटबाल परिसंघ (एएफसी कप) के कारण स्थागित करना पड़ा है। इस बात की घोषणा शनिवार को की गई।

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में चेन्नयन एफसी और बेंगलुरू एफसी के बीच होने वाले मुकाबले को एशियन फुटबाल परिसंघ (एएफसी कप) के कारण स्थागित करना पड़ा है। इस बात की घोषणा शनिवार को की गई।

आईएसएल के अनुसार, चेन्नयन और बेंगलुरू का मैच 31 जनवरी-2018 को होना था, जिसे अब छह फरवरी को कर दिया गया है। इस बीच बेंगलुरू को एफसी कप का मैच 30 जनवरी को खेलना है।

इसी तरह चार फरवरी को दिल्ली डायनामोज और मुंबई सिटी एफसी के बीच होने वाला मैच 27 फरवरी को कर दिया गया है। यह मैच जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के उपलब्ध न होने के कारण स्थागित किया गया है।

इसके अलावा मौजूदा विजेता एटीके और केरला ब्लास्टर्स के बीच होने वाला मैच नौ फरवरी की जगह आठ फरवरी को खेला जाएगा।

वहीं बेंगलुरू एफसी और एफसी गोवा के बीच आठ फरवरी को होने वाला मैच अब नौ फरवरी को खेला जाएगा।

कुछ मैचों के समय में भी बदलाव किए गए हैं। सात जनवरी को चेन्नयन और दिल्ली के बीच रात आठ बजे होने वाला मैच अब शाम 5:30 बजे खेला जाएगा। वहीं बेंगलुरू एफसी और एटीके के बीच श्री कांतीरावा स्टेडियम में खेला जाने वाला मैच आठ बजे होगा।

18 फरवरी को चेन्नयन और जमशेदपुर एफसी के बीच खेला जाने वाला मैच अब शाम 5:30 बजे खेला जाएगा। वहीं इसी दिन एटीके और मुंबई सिटी एफसी का मैच आठ बजे खेला जाएगा।

वहीं एक मैच के स्थल में बदलाव हुआ है। जमशेदपुर एफसी अब 25 फरवरी को बेंगलुरू की मेजबानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में करेगी। इससे पहले यह मैच जमशेदपुर के घर जेआरडी टाटा स्टेडियम में खेला जाना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493