गोल्फ : पीजीटीआई कोलकाता मीट के तीसरे दिन राशिद को बढ़त

कोलकाता, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। लगातार तीसरे दिन पांच अंडर 76 का स्कोर करने वाले दिल्ली के गोल्फ खिलाड़ी राशिद खान ने यहां खेले जा रही मैक्लोड रसेल टूर चैम्पियनशिप के तीसरे दिन शनिवार का अंत पहले स्थान के साथ किया है।

वह तीसरे दिन दो शॉट की बढ़त लेने में कामयाब रहे। रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में उनका तीन दिन का कुल स्कोर 15 अंडर 201 हो गया है।

वहीं तीसरे दिन 67 का स्कोर कर शुभांकर तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनका तीन दिन के बाद कुल स्कोर 13 अंडर 203 है।

वह राशिद को आखिरी राउंड में कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

दिन का खेल खत्म होने के बाद राशिद ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने अच्छी शुरुआत की और इससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली। छठे और सातवें होल पर खराब शॉट के कारण बोगी खेलनी पड़ी, लेकिन इसके बाद मैंने काफी अच्छा खेला और ग्रींस पर खेलने के मौके बनाए। यह रणनीति मेरे काम आई और मैंने 11वें होल पर बर्डी लगाई।”

तीनों दिन समान स्कोर पर राशिद ने कहा, “तीनों दिन पांच अंडर का स्कोर करना शानदार था। मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं मांग सकता।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493