गुरुग्राम, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुंबई की मयंका पटेल और गुरुग्राम की पूनम गौर को शनिवार शाम यहां आयोजित भव्य समारोह में दो अलग-अलग श्रेणियों में मिसेज इंडिया-प्राइड ऑफ नेशन 2017 का ताज पहनाया गया।
पंजाबी अभिनेत्री इहाना ढिल्लों और तेलुगू अभिनेत्री पायल घोष फाइनल शो के लिए जूरी पैनल का हिस्सा थीं। इहाना ‘हेट स्टोरी 4’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं तो वहीं पायल घोष को ‘पटेल की पंजाबी शादी’ फिल्म में देखा गया था। फिल्म में वह वीर दास के साथ सह कलाकार थीं।
ग्रुप ए श्रेणी में मयंका को विजेता घोषित किया गया। ग्रुप-ए में 21 वर्ष से 34 वर्ष की उम्र की लड़कियों ने भागीदारी की थी। जबकि ग्रुप बी में (34 से 45 साल) पूनम को ताज पहनाया गया। समारोह ग्लैमर गुड़गांव द्वारा आयोजित किया गया था।
ग्रैंड फिनाले में तीन राउंड हुए थे, जिसमें 61 प्रतियोगियों ने डिजाइनर के डिजाइन किए परिधान पहने थे।
मिस इंडिया-प्राइड ऑफ नेशन 2017 ने कहा कि इन उत्साही महिलाओं की सुंदरता और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के उद्देश्य वाली यह प्रतियोगिता समाज को बेहतर बनाने में योगदान देने के लिए उन्हें सक्षम बनाने का प्रयास भी करती है।
dharmpath.com dharmpath