सारा अली की पहली फिल्म के निर्माता व निर्देशक में खटपट

मुंबई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘केदारनाथ’ से अभिनय जगत में कदम रखने जा रहीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के लिए लगता है यह शुरुआत थोड़ी असमंजस भरी रहेगी, क्योंकि फिल्म रिलीज होने को लेकर निर्माता और निर्देशक के बीच खटपट चल रही है।

इस फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता प्रेरणा चोपड़ा के बीच फिल्म रिलीज की तारीख को लेकर आपसी बहस चल रही है।

एक सूत्र ने कहा, “गट्टू (अभिषेक) इस फिल्म को शाहरुख खान अभिनीत और आनंद एल.राय द्वारा निर्देशित फिल्म के साथ रिलीज करने की सोच रहे थे, लेकिन शाहरुख के साथ रिलीज को लेकर चर्चा कर रही प्रेरणा को निर्देशक अभिषेक का यह विचार बेकार लगता है।”

सूत्र ने कहा, “इस क्रम में गट्टू इस फिल्म की रिलीज तारीख ट्विटर पर घोषित करने की सोच रहे थे, वहीं प्रेरणा अभिनेता शाहरुख को मनाने में लगी हुई थीं, ताकि ‘केदारनाथ’ आनंद की फिल्म के साथ रिलीज न हो।”

दोनों के बीच इस फिल्म की रिलीज को लेकर गर्मा-गर्मी का माहौल अब भी बना हुआ है। जहां एक ओर प्रेरणा इस फिल्म को शाहरुख की फिल्म के साथ रिलीज नहीं होने देना चाहतीं, वहीं अभिषेक इसी फिराक में हैं।

इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493