सलमान खान ने ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रविवार को अपनी अगली एक्शन थ्रिलर ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

फिल्म के प्रवक्ता ने बताया, “क्रिसमस सप्ताह में सलमान छह दिन के लंबे कार्यक्रम के लिए शूटिंग करेंगे। एक एक्शन सीन को मुंबई में फिल्माया जाएगा, जिसमें सलमान दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे।”

मुंबई की फिल्म सिटी में सलमान खान 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक शूटिंग करेंगे।

इस फिल्म के निर्माता रमेश तोरानी और निर्देशक रेमो डिसूजा हैं। यह ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म होगी।

इसमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस, सलमान के साथ दिखाई देंगी। वहीं अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

‘रेस 3’ 2018 की ईद पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493