बॉस्को परोप्लेन नृत्यशैली के बड़े प्रशंसक

मुंबई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस फिलहाल नृत्य आधारित रियलिटी टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस 6’ में निर्णायक की भूमिका में हैं। उनका कहना है कि वह सचिन शर्मा के परोप्लेन नृत्य शैली के बड़े प्रशंसक हैं।

एक बयान में कहा गया है कि जी टीवी के शो के आगामी एपिसोड में बॉस्को ने अपने नृत्य को लेकर जोखिम लेने के आधार पर प्रतियोगियों का चयन किया है।

प्रदर्शन के दौरान फरीदाबाद के सचिन शर्मा ने अपने ‘परोप्लेन’ डांस स्टेप का प्रदर्शन कर सभी को सम्मोहित कर दिया। बॉस्को ने न केवल शर्मा की तारीफ की, बल्कि डांस स्टेप सिखाने के लिए भी कहा।

बॉस्को ने कहा, “मैं तुम्हारे डांस स्टेप को देख रहा हूं और उन्हें फालो कर रहा हूं। इसे तुम्हारे जैसा कोई नहीं कर सकता। मैं तुम्हारे परोप्लेन नृत्य शैली का बड़ा प्रशंसक हूं।”

बॉस्को-सीजर नाम से प्रसिद्ध बॉस्को मार्टिस और सीजर गोंजाल्विस ने ‘जिदगी मिलेगी ना दोबारा’, ‘बंटी और बबली’, ‘जब वी मेट’ जैसी कई फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेताओं को नचाया है।

बॉस्को ने भी इस दौरान दर्शकों के सामने अपने प्रसिद्ध हुक-स्टेप का प्रदर्शन किया।

शो की यह कड़ी शनिवार और रविवार रात प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493