ढाका, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय बालिका टीम को रविवार को सैफ अंडर-15 फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।
इस करीबी मुकाबले में एक मात्र गोल शमसुन नाहर ने 41वें मिनट में किया।
उनका यह बेहतरीन गोल अंत में निर्णायक साबित हुआ और भारत को हार का मुंह देखना पड़ा।
भारत ने बांग्लादेश से शिकस्त खाने से पहले भूटान और नेपाल को ग्रुप दौर में मात दी थी। इस मैच में भी भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन इसके बाद भी वह हार को टाल नहीं सकी।
dharmpath.com dharmpath