कोलकाता, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रायोजकों की कमी के कारण अगले साल से कोलकाता क्लासिक गोल्फ चैम्पियनशिप का आयोजन नहीं किया जाएगा।
पेशेवर गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।
पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह मुंडी ने मैक्लोड रसेल टूर चैम्पियनशिप से इतर संवाददाताओं को बताया, “प्रायोजकों की कमी के कारण हम कोलकाता क्लासिक टूर्नामेंट को जारी नहीं रख सकते।”
मुंडी को हालांकि इस बात की उम्मीद है कि मैक्लोड रसेल टूर चैम्पियनशिप अगले साल भी जारी रहेगी। यह पीजीटीआई द्वारा आयोजित किया जाने वाले सीजन का आखिरी टूर्नामेंट है।
उन्होंने कहा, “हम कुछ और चीजों पर काम कर रहे हैं। अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।”
कोलकाता क्लासिक टूर्नामेंट यहां के रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब में पिछले दो साल से आयोजित किया जा रहा था। पहले साल 2016 में शुभांकर शर्मा ने इस खिताब पर कब्जा जमाया था वहीं 2017 में शमीम खान ने यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था।
dharmpath.com dharmpath