दंतेवाड़ा में एजुकेशन हब एशिया के बेहतर शिक्षण संस्थानों में : रमन सिंह

डॉ. रमन सिंह ने एनआईटी (भारजीय प्रौद्योगिकी संस्थान) और जीईसी (शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज) के पूर्व छात्र सम्मेलन के दौरान कहा कि इन दोनों संस्थानों का गौरवशाली इतिहास है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने एल्युमिनाई एसोसिएशन के भवन गोल्डन टावर के निर्माण के लिए दस लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में शामिल देश-विदेश से आए छात्रों को छत्तीसगढ़ के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से बदल रहा है। बाहर से आने वाले छात्रों ने राजधानी रायपुर को देखकर इस बदलाव को महसूस किया होगा। उन्होंने कहा कि भिलाई और रायगढ़ जैसे शहरों के साथ-साथ बस्तर संभाग के दूरस्थ अंचलों के बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा जिलों में भी जाकर वहां विकास कार्यो को देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि, दंतेवाड़ा में एजुकेशन हब एशिया के बेहतर शिक्षण संस्थानों में एक है। लगभग 16 हजार करोड़ रुपए की लागत से नगरनार में इस्पात संयंत्र बनकर तैयार हो रहा है। जल्द ही बस्तर और सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ के सात शहर एयर कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। जगदलपुर रेल लाइन से जुड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने नया रायपुर, जंगल सफारी, बाटनिकल गार्डन के भ्रमण का आमंत्रण सम्मेलन में शामिल छात्रों को दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग संस्था क्रिसिल और भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्टों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आज वित्तीय प्रबंधन, सुशासन, मेन्युफेक्च रिंग, सेवा क्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र में सर्वाधिक निवेश करने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में पहले और दूसरे नंबर पर है।

विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपका छत्तीसगढ़ में स्वागत है। आपके अनुभवों का लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिलना चाहिए। इस संस्थान के छात्रों ने अपनी प्रतिभा से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493