दिल्ली कोहरे में लिपटी, 17 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी में सुबह कोहरा छाय हुआ है और साथ में ठंडी हवाएं चल रही हैं। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 17 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई, 26 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि छह के समय में फेरबदल किया गया है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 100 फीसदी रही जबकि दृश्यता 400 मीटर रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493