उप्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन पर कार्यक्रमों का आयोजन

लखनऊ, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद रह चुके पूर्व प्रधानमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्घ नेता अटल बिहारी वाजपेयी का सोमवार को जन्मदिन है।

वाजपेयी के जन्मदिन को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। इस अवसर पर राज्य के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों में सभी प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिले के सभी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनूसूचित मोर्चा के पदाधिकारी सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक , प्रदेश भाजपा ने पिछले दिनों ही पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश के सभी बूथों पर अटल के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप मे मनाने का निर्णय किया था।

प्रदेश नेतृत्व ने सुशासन दिवस कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर और प्रदेश मंत्री गोविंद नारायण शुक्ल को सौंपी है।

प्रदेश भर में हो रहे सुशासन दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में अटल की कविता संग्रह से कविता पाठ कार्यक्रम आयेाजित किए गए हैं।

भाजपा लखनऊ महानगर इकाई की ओर से कुड़िया घाट पर तहरी एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया है।

नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला के मुताबिक, तहरी भोज में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद लालजी टंडन, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन व महिला कल्याण मंत्री डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के अलावा कई कार्यकर्ता शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493