बिहार में न्यूनतम पारा लुढ़का

पटना, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है, जिससे न्यूनतम तापामन में भी गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, सोमवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है।

बिहार के गया में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस, पटना का 8.7 डिग्री, भागलपुर का 8.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अभी पछुआ हवा चल रही है, हालांकि उसकी रफ्तार काफी धीमी है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, इस दौरान कुछ क्षेत्रों में सुबह कोहरा रह सकता है।”

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्यिसयस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493