चेन्नई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सोमवार को क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में लोग गिरजाघर पहुंचे। जहां उन्होंने एक दूसरे को उपहार भेंट किए और शुभकामनाएं दीं।
राज्य भर में यहां कई गिरजाघरों में मध्यरात्रि के लिए जश्न की तैयारियां की गई थीं।
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और द्रमुक नेता एम. के. स्टालिन समेत कई नेताओं ने क्रिसमस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
बेकरियों पर केक और अन्य उपहारों की जबरदस्त बिक्री देखने को मिली, साथ ही कई होटलों और विशेषकर रेस्तरां मालिकों ने क्रिसमस को विशेष बनाने के लिए कई व्यंजनों की पेशकश की।
इस मौके पर तमिलनाडु के सभी गिरजाघरों को सजाया गया है।
dharmpath.com dharmpath