पीबीएल-3 : समीर ने मुंबई को दिलाई बढ़त

गुवाहाटी, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी समीर वर्मा ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के सीजन तीन में सोमवार को कर्माबीर इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अपनी टीम मुंबई रॉकेट्स को दिल्ली डैशर्स के खिलाफ शुरुआती मुकाबला जीत कर बढ़त दिला दी है।

समीर ने दिल्ली के ट्रम्प खिलाड़ी हांगकांग के वांग विंग की विसेंट को 15-11, 15-11 से मात दी।

गौरतलब है पीबीएल का यह सीजन 15 अंक प्रणाली पर खेला जा रहा है।

इस जीत से समीर ने अपनी टीम को बढ़त तो दिलाई ही साथ ही दिल्ली को नकारात्मक अंक सौंपा। पीबीएल में हर टीम को एक खिलाड़ी ट्रम्प खिलाड़ी के तौर पर उतारना होता है। अगर वह खिलाड़ी मैच हार जाता है तो उसके अंक काट लिए जाते हैं।

इससे पहले, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के ली योंग डे तथा टान बून हीयोंग ने पुरुष युगल मुकाबले में रूस के इवान सोजोनोव और व्लादिमीर इवानोव को तीन गेम तक खिंचे मुकाबले में 14-15, 15-14, 15-10 से मात दी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493