मप्र में हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई

भोपाल, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राज्य में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राज्य में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में मंगलवार की सुबह से अधिकांश हिस्सों में हल्की धूप खिली है, मगर हवाएं ठिठुरन बनाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते राज्य के तापमान में तो गिरावट आई है। साथ में सर्द हवाओं का जोर भी बढ़ा है। बीते 24 घंटों में राज्य में पंचमढ़ी सबसे ठंडा रहा जहां तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहेगा और ठंड का असर बने रहने के आसार हैं।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, इंदौर का 9.2 डिग्री ,ग्वालियर का 5.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.2 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493