बिहार में मौसम साफ , हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

पटना, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ व धूप निकली है। ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है। भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो-चार दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का असर अगले दो-तीन दिनों तक बना रहेगा।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 7.8 डिग्री और पूर्णिया का 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493