नियंत्रण रेखा पर 2 दिनों में 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

जम्मू, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर (एलओसी) पिछले दो दिनों में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारतीय सेना ने सोमवार शाम राजौरी जिले में नोशेरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए। इस दौरान एक पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गया।

भारतीय सैन्य सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे सीमा पर संदिग्ध गतिविधि के दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के हवाले से सीमा पार गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मरने की पुष्टि की है।

वहीं, रविवार को पुंछ व राजौरी जिले में भारतीय पक्ष की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी निशानेबाज मारे गए।

सूत्रों ने कहा, “निशानेबाज नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे थे।”

वहीं, राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक मेजर सहित चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493