जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर का कहर जारी

श्रीनगर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को शीतलहर का कहर जारी है। कारगिल का तापमान शून्य से नीचे 15.4 डिग्री और लेह का शून्य से नीचे 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान साफ रहने से राज्य भर में बुधवार और गुरुवार को न्यूनतम तापमान के और कम होने की संभावना है।

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री, पहलगाम में शून्य से नीचे 4.9 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.3 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 7.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 6.3 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 2.9 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493