नोएडा : पेड़ से लटके मिले 2 नाबालिग बहनों के शव

नोएडा, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश में नोएडा के बरोला गांव के लोगों ने शवों को लटके हुए देखा। मृतका की पहचान 18 वर्षीय लक्ष्मी और उसकी 14 वर्षीय बहन निशा के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनकी हत्या की गई है या फिर उन्होंने आत्महत्या की है।

एक अधिकारी ने कहा, “हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। साथ ही मामले की जांच को बढ़ाने के लिए हम परिवार से बात करने का प्रयास कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493