उप्र : 5 साल की बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म

बांदा, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय के नरैनी रोड स्थित राजा देवी डिग्री कॉलेज के पास सोमवार को चाचा के खिलाफ पुलिस ने पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।

शहर कोतवाल डी.पी. तिवारी ने मंगलवार को बताया, “भुजरख गांव की एक महिला ने यहां छोटी-सी दुकान खोल रखी है। सोमवार को वह ग्राहकों को सामान बेचने में व्यस्त थी, इसी बीच खेल रही पांच साल की बच्ची को महिला के देवर ने सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।”

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक ओमप्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बच्ची को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493