तमिलनाडु में 2004 के सुनामी पीड़ितों को श्रद्धांजलि

चेन्नई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के तटीय जिलों में रहने वाले हजारों लोगों ने मंगलवार को 2004 में आई सुनामी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

सुनामी से प्रभावित इलाकों में रैलियां निकाली गईं। लोगों ने मृतकों के लिए समुद्र को दूध और पुष्प अर्पित किए।

तमिलनाडु के मत्स्यपालन मंत्री डी. जयकुमार ने सुनामी पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हथकरघा मंत्री ओ.एस. मनियन ने नागापट्टनम में आई सुनामी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

साल 2004 में आई सुनामी में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। चेन्नई, नागापट्टनम, कुडलूर, वेलनकन्नी और पूमपुहर में इस तूफान ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी।

तमिलनाडु में 2004 में आई सुनामी के कारण करीब 8,000 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493