कोलकाता, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। कोलकाता के मध्य स्थित एक वाणिज्यिक भवन में मंगलवार को दोपहर में आग लग गई, जिस पर जल्द ही काबू कर लिया गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “लालबाजार पुलिस मुख्यालय के सामने आग लगने के बाद सड़क पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही।”
भवन के तल मंजिले पर स्थित बिजली मीटर के बोर्ड से आग लगी, जिसमें बहुत सारी दुकानें और कार्यालय स्थित हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया गया।
अधिकारी ने कहा, “किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आधा घंटे के अंदर आग पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया गया।”
dharmpath.com dharmpath