बीती 20 दिसंबर को चरथावल थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम लुहारी निवासी 19 वर्षीय युवती और उसके भांजे नवदीप (6) की जंगल में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। इसी बीच सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मस्कन से एक आरोपी शराफत उर्फ फद्दड़ को गिरफ्तार किया।
उससे पूछताछ में मिली सूचना पर पुलिस ने देर सोमवार शाम को ग्राम पीपल शाह मोड़ के पास मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों मुक्कमिल और जान मोहम्मद उर्फ जान आलम को घायल कर गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में सिपाही अमित यादव भी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
एसपी अनंत देव ने मंगलवार को बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों ने मौसी और भांजे की हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath