बिंदल होंगे हिमाचल के नए विधानसभा अध्यक्ष

शिमला, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश से पांच बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीव बिंदल को बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बयान जारी कर उनकी नियुक्ति का ऐलान किया।

वर्ष 2007 से 2012 के बीच प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में बिंदल स्वास्थ्य मंत्री थे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 68 सीटों में से 44 सीटें जीती थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493