प्रभास के उत्तर भारत में सर्वाधिक प्रशंसक

मुंबई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। बाहुलबली से बेशुमार लोकप्रियता हासिल कर चुके दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता प्रभास के सर्वाधिक प्रशंसक उत्तर भारत से हैं।

फिल्म को उत्तर भारत से ढेर सारा प्यार मिला और इसी के साथ प्रभास के प्रशंसकों की होड़ और सीमाओं में भी इजाफा देखने मिला। बाहुबली फ्रेचाइजी की सफलता के कारण प्रभास अब देश में अपार लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।

पंजाब के मोगा के नीलम नोवा सिनेमा के प्रबंधक राजकुमार ठाकुर ने कहा, “बाहुबली स्टार प्रभास ने उत्तर भारत में प्रसंशको का एक बड़ा हुजूम अपने नाम कर लिया है। कुछ ऐसा, जिसे हमने कुछ समय से नहीं देखा है। बेहद कम समय में प्रभास एक बड़ा स्टार बन गए हैं। बाहुबली की सनक पंजाब में हर एक दर्शक तक पहुंच चुकी है, यहां तक कि दर्शकों ने मुझ से पूछताछ की है कि प्रभास की अगली फिल्म बड़े पर्दे पर कब आएगी।”

उन्होंने कहा, “बाहुबली के कारण प्रशंसकों ने प्रभास की पिछली फिल्मों को भी देखना शुरू कर दिया है। प्रभास की मांग अब कई गुना बढ़ गई है।”

वर्तमान में अभिनेता श्रद्धा कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म साहो की तैयारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493