‘एंटरटेनमेंट की रात’ में नजर आएंगे शक्ति कपूर, रंजीत

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर और रंजीत संगीतकार अनु मलिक के साथ आगामी कॉमेडी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में नजर आएंगे।

शक्ति ने कहा, “‘एंटरटेनमेंट की रात’ टेलीविजन पर सर्वश्रेष्ठ शो में से एक है। इसमें गरिमा के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया जाता है।”

रंजीत ने बताया कि उन्होंने टेलीविजन चैनल कलर्स के सेट पर बहुत मस्ती की।

‘एंटरटेनमेंट की रात’ में आदित्य नारायण, रवि दूबे, करन वाही, आशा नेगी और रघु राम जैसे सितारे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493