तुर्की में 38 आईएस संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अंकारा, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की पुलिस ने गुरुवार को बुर्सा शहर में करीब 38 लोगों को आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंध होने के संदेह में हिरासत में लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आतंकवाद रोधी इकाइयों ने दिन की शुरुआत में कई इलाकों में एक साथ अभियान चलाया।

तुर्की ने हाल ही में आईएस संदिग्धों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है व पूरे देश में नए साल के मद्देनजर सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जा रहा है।

दक्षिण प्रांत के अडाना से मंगलवार को 12 संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। यह कथित तौर पर नए साल के जश्न के दौरान वाहन से व चाकुओं से हमले की योजना बना रहे थे।

बीते साल एक उजबेक नागरिक अब्दुलकादिर मशरिपोव ने इंस्ताबुल के रेइना नाइट क्लब में नए साल की पूर्व संध्या पर 39 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493