‘भोंसले’ की शूटिंग पूरी हुई

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। मनोज वाजपेयी अभिनीत ‘भोंसले’ की शूटिंग पूरी हो गई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘भोंसले’ की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। हमने फिल्म से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति – देवाशीष मखीजा, पीयूष सिंह, संदीप कपूर, सौरभ गुप्ता, नमिता लाल के जुनून और प्रयासों की मदद से फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन ‘अज्जी’ के लिए चर्चित देवाशीष मखीजा ने किया है।

फिल्म में मनोज वाजपेयी मरनासन्न अवस्था वाले एक स्थानीय पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं।

समीक्षकों द्वारा सराहे जा चुके अभिनेता मनोज फिल्मकार नीरज पांडे की आगामी फिल्म ‘अय्यारी’ में भी दिखाई देंगे। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्री और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493