पीबीएल-3 : अहमदाबाद ने हैदराबाद को हराया

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन से पदार्पण कर रही अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स की टीम ने शुक्रवार को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में हैदराबाद हंटर्स को 4-3 से हरा दिया।

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन से पदार्पण कर रही अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स की टीम ने शुक्रवार को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में हैदराबाद हंटर्स को 4-3 से हरा दिया।

यह अहमदाबाद की लीग में लगातार दूसरी जीत है।

उसकी मिश्रित युगल की केमिला रायटर जुहल और ली रेगिनाल्ड की जोड़ी ने सात्विकसाईराज रेड्डी और पिया जेबादियाह की जोड़ी को 4-15, 15-12, 15-8 से मात देते हुए अहमदाबाद को 1-0 से बढ़त दिला दी थी।

हालांकि पुरुष एकल वर्ग में ली ह्यून ने सौरभ वर्मा को सीधे गेमों में 15-9, 15-11 को मात देते हुए हैदराबाद को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

महिला एकल वर्ग में विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने रासिका राजे को 15-5, 15-6 से मात देते हुए स्मैशर्स को 2-1 से आगे कर दिया।

इसके बाद स्मैशर्स के एच.एस. प्रणॉय ने अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए हैदराबाद के बी. साई प्रणीथ को 15-10, 15-8 से मात दी। यह स्मैशर्स का ट्रम्प मैच था। और इस जीत से उसे दो अंक मिले जिसके साथ ही उसने अपनी बढ़त को 4-1 तक पहुंचा दिया।

मुकाबले के अंतिम मैच में पुरुष युगल जोड़ी मार्किस किडो और यो यियोंग सियोंग ने हैदरबाद का ट्रम्प मैच जीत उसे दो अंक दिलाए। इस जोड़ी ने किदाम्बी नांडागोपाल और ली रेग्निाल्ड की जोड़ी को 15-14, 15-11 से मात देते हुए टीम को सांत्वना अंक दिलाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493