‘द गर्ल..’ के रीमेक पर काम कर रहीं जैकलिन

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज ने कहा कि वह हॉलीवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के बॉलीवुड रीमेक पर काम कर रही हैं।

एमटीवी सुपर फाइट लीग के दिल्ली हीरोज की सह-मालिक जैकलिन ने आईएएनएस से कहा, “हम ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पर काम कर रहे हैं। यह एक किताब का हॉलीवुड रूपांतरण है। हम अभी उस पर काम कर रहे हैं।”

‘जुड़वा 2’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री दो फिल्मों ‘रेस 3’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ और ‘ड्राइव’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर रही हैं।

‘ड्राइव’ के बारे में अभिनेत्री ने कहा, “तरुण मनसुखानी वापसी कर रहे हैं। सुशांत और मैं उनके साथ काम कर रहे हैं। उनके साथ काम करना अद्भुत है।”

रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित ‘रेस 3’ सलमान खान के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ‘किक’ (2014) में साथ नजर आ चुके हैं।

उनका कहना है कि सुपरस्टार के साथ दिखना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493