मुंबई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर ने तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में कदम रखने की घोषणा के बाद उनके सफल भविष्य की कामना की।
रजनीकांत के करीबी मित्र अमिताभ ने ट्वीट किया, “मेरे प्यारे दोस्त, मेरे सहयोगी और विनम्र विचारशील व्यक्ति रजनीकांत ने राजनीति में कदम रखने के अपने निर्णय की घोषणा की। उनकी सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
कबीर बेदी ने कहा, “तमिलनाडु में राजनीतिक व्यवस्था की सफाई के लिए बड़ी उम्मीद, महान रजनीकांत को उनकी महान सफलता की शुभकामनाएं।”
अभिनेता अनुपम खेर ने इसे वर्ष 2017 के आखिरी दिन ‘वर्ष का सबसे बड़ा न्यूजमेकर’ करार दिया। उन्होंने कहा, “रजनीकांत राजनीति में आए। जय हो।”
महाराष्ट्र के पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख भी इस खबर से उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “उन्होंने अपने दिल और आत्मा को अपनी कला के रूप में दिया और लोगों ने रजनीकांत को प्यार दिया। मुझे यकीन है कि उनके इरादे को उतना ही प्यार मिलेगा, जब वह अपनी राजनीतिक कदम की घोषणा करेंगे। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।”
dharmpath.com dharmpath