हेर्नानेस के साथ स्थाई करार चाहता है साओ पाउलो

रियो डी जनेरियो, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीली फुटबाल क्लब साओ पाउलो ने चीनी सुपर लीग क्लह हेबेई चाइना फार्च्यून के लिए खेलने वाले हेर्नानेस के साथ स्थाई करार की इच्छा जाहिर की है।

हेर्नानेस अभी लोन पर साओ पाउलो के लिए खेल रहे हैं। साओ पाउलो के निदेशक रिकाडरे रोका ने यह इच्छा जाहिर की है।

हेर्नानेस ने 12 महीने के लोन आधारित करार के तहत साओ पाउलो का रुख किया था। चीनी क्लब के साथ उनका करार 31 दिसम्बर को खत्म करने का अधिकार है।

2017 में हेर्नानेस ने साओ पाउलो के लिए कुल 19 मैच खेले और नौ गोल किए। अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए ब्राजीली कोच टिटे ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय टीम में शामिल किया।

रोका ने कहा कि हेर्नानेस अभी जिस तरह के फार्म मे हैं, उसे देखते हुए उनके अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप में खेलने की पूरी सम्भावना है।

हेबेई चाइना ने इस साल जनवरी में तीन साल के अंतराल के लिए हेर्नानेस के साथ करार किया था। हेर्नानेस इससे पहले लाजियो और इंटर्नाजियोनेल के लिए भी खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493