पंजाब : राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने नए साल की शुभकामनाएं दीं

चंडीगढ़, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को नए साल पर लोगों के लिए खुशी, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने नए साल में पंजाब में अत्यधिक विकास व प्रगति होने की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री ने नए साल में राज्य के लोगों व दुनिया भर में रहने वाले पंजाबियों को शुभकामनाएं दी और विकास व प्रगति सुनिश्चित करने के लिए उन्हें उत्साहपूर्वक काम करने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा, “आइए हम एक मजबूत, शांतिपूर्ण व एकजुट भारत बनाने का संकल्प लें और इसकी प्रगति व समृद्धि के लिए खुद को समर्पित करें।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493