शिमला में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

शिमला, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में नववर्ष की पूर्वसंध्या पर बर्फबारी नहीं हुई।

मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य में कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिन्दू से नीचे रहा।

लाहौल और स्पिति का मुख्यालय कीलॉन्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कलपा में तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि मनाली में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, डलहौजी में 4.2 डिग्री और धर्मशाला में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493