मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ और ‘विघ्नहर्ता गणेश’ जैसे पौराणिक धारावाहिक में नजर आ चुके अभिनेता विनीत काकर ‘परमावतार श्री कृष्ण’ में कालिया नाग की भूमिका में दिखाई देंगे।
विनीत ने कहा, “मैं कालिया नाग की भूमिका में दिखूंगा। मैं खुश हूं कि मुझे यह भूमिका निभाने का मौका मिला। मेरा नया वर्ष अच्छे नोट पर शुरू हुआ है।”
उन्होंने कहा, “मैं धारावाहिक की शूटिंग का आनंद ले रहा हूं। यह 31 दिसम्बर की रात से शुरू हुआ। मुझे लगता है कि एक कलाकार के रूप में यह मेरा सबसे अच्छा 31 दिसम्बर रहा। मैंने काम करके जश्न मनाया और उस चीज, अभिनय का आनंद लिया जो मुझे सबसे अधिक पसंद है।”
dharmpath.com dharmpath