ठाणे में भूकंप के झटके

ठाणे (महाराष्ट्र), 2 जनवरी (आईएएनएस)। ठाणे और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 मापी गई।

ठाणे (महाराष्ट्र), 2 जनवरी (आईएएनएस)। ठाणे और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 मापी गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, देर रात 2.21 बजे आए इस भूकंप की गहराई धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे मापी गई।

ठाणे में भूकंप के केंद्र की गणना उत्तर में 19.8 डिग्री और पूर्व में 73.1 डिग्री की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने या संपत्तियों के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493