जम्मू एवं कश्मीर में कड़ाके की ठंड

श्रीनगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। राज्य में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने की संभावना है।

श्रीनगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। राज्य में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “राज्य में अगले तीन दिनों तक तेज ठंडी हवाए चलना जारी रहने की संभावना है और इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।”

लद्दाख क्षेत्र के लेह में शून्य से 14.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ इस मौसम की सबसे ठंड रात दर्ज हुई।

श्रीनगर में सोमवार को मौसम की सबसे ठंड रात पड़ी और न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि मंगलवार को उससे थोड़ा बेहतर तापमान रहा और शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य ले 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

कारगिल में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री , कटरा में 6.5 डिग्री, बनिहाल में 0.9 डिग्री, भदरवाह में 0.1 डिग्री और उधमपुर 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493