जम्मू एवं कश्मीर : विधानसभा के बाहर इंजीनियर राशिद का विरोध प्रदर्शन

जम्मू, 2 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा के बाहर मंगलवार को निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने विरोध प्रदर्शन किया।

विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने से पहले ही राशिद ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। उनके हाथ में एक बैनर भी था, जिसमें लिखा हुआ था, “आत्मनिर्णय का अधिकार ही एक मात्र तरीका है।”

राशिद ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि जब तक राज्य में गंभीर समस्या नहीं हो जाती तब तक केंद्र अलगाववादियों से बातचीत करने के लिए अपना विशेष प्रतिनिधि क्यों नियुक्त करेगा?

राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने राज्य के बजट सत्र से पहले विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493