न्यूयॉर्क, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के एक घर में नए साल की शाम को एक परिवार के लोगों के मृत पाए जाने के बाद एक किशोर को अपने पारिवारिक सदस्यों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
न्यूयॉर्क, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के एक घर में नए साल की शाम को एक परिवार के लोगों के मृत पाए जाने के बाद एक किशोर को अपने पारिवारिक सदस्यों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बीबीसी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने न्यूजर्सी के लॉन्ग ब्रांच के एक घर में मध्य रात्रि के बस कुछ समय पहले हुई गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई की।
वहां पहुंचने पर पुलिस को संदिग्ध के पिता, माता, बहन और एक पारिवारिक दोस्त मृत अवस्था में मिले। उन सभी की हत्या हुई थी।
मॉनमाउथ काउंटी के अभियोजक ने अपने बयान में कहा, “ऐसा मालूम पड़ता है कि हत्या में 16 वर्षीय किशोर ने ‘सेंचुरी आम्र्ज सेमी-ऑटोमेटिक राइफल’ का इस्तेमाल किया।”
किशोर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि चारों की हत्या करने के संबंध में उस पर एक वयस्क आरोपी की तरह मुकदमा चलाए जाने की संभावना है और गलत उद्देश्य से हथियार अपने पास रखने के मामले में भी उस पर मुकदमा चलाए जाने की संभावना है।
संभावित मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अभियोजक कार्यालय ने इसे घरेलू झगड़े से संबंधित घटना माना है।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध के दादा और भाई हमले का निशाना नहीं बने और घर से सुरक्षित बच निकले।
अभियोजन पक्ष ने घटना में मारे गए मृतकों के नाम का खुलासा किया है, लेकिन आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath