आंध्र में रजनीकांत जैसा करेंगे पवन कल्याण : रामगोपाल

चेन्नई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार राम गोपाल वर्मा को उम्मीद है कि तेलुगू फिल्म अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण आंध्र प्रदेश में सभी सीटों पर प्रतिस्पर्धा करेंगे जैसे सुपरस्टार रजनीकांत तमिलनाडु में कर रहे हैं।

वर्मा ने मंगलवार को ट्वीट किया, “मैं चाहता हूं कि पवन कल्याण आंध्र प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़े जैसे तमिलनाडु में रजनीकांत कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर वह ऐसा नहीं करते, तो पवन कल्याण के प्रशंसकों को लगेगा कि उनमें रजनीकांत जैसी हिम्मत नहीं है। अगर हमारे सुपरस्टार में तमिलों के सुपरस्टार की तुलना में कम हिम्मत होगी तो यह तेलुगू लोगों की प्रतिष्ठा का अपमान है।”

उन्होंने कहा, “अगर पवन कल्याण के पास आंध्र प्रदेश की प्रत्येक सीट पर लड़ने की हिम्मत नहीं है, तो उनके प्रशंसकों और तेलुगू के सभी लोगों को लगेगा कि वे महज एक साधारण स्टार हैं, न कि तमिल लोगों के सुपरस्टार रजीकांत जैसे हैं।”

रजनीकांत ने 31 दिसंबर को राजनीति करियर की योजना की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493