उप्र : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा

लखनऊ ,3 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री डॉ हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे समेत कई मंत्री सांसद और विधायक मौजूद थे।

सभी लोगों ने भाजपा मुख्यालय से पैदल ही विधानभवन के लिए प्रस्थान किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। नगरीय निकायों की दृष्टि से भी सबसे बड़ा प्रदेश है। हरदीप सिंह पुरी को उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनाए जाने से राज्य को लाभ मिलेगा।

राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताते हुए विकास का एजेंडा पूरा करने की बात कही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493