मप्र : मनीष राजपूत सवरेदय मंडल के संगठन मंत्री नियुक्त

भोपाल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सवरेदय मंडल का संगठन मंत्री सवरेदयी कार्यकर्ता और गांधीवादी युवा मनीष राजपूत को बनाया गया है। यह निर्णय सवरेदय मंडल के पदाधिकारियों ने लिया।

मध्यप्रदेश सवरेदय मंडल की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, “संगठनात्मक विस्तार एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रसार को ध्यान में रखते हुए युवा सवरेदयी कार्यकर्ता मनीष राजपूत को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।”

इस नई जिम्मेदारी के लिए मध्य प्रदेश गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद आर्य, प्रदेश सवरेदय मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, केंद्रीय गांधी स्मारक निधि के मंत्री संजय सिंह, राकेश दीवान, प्रदेश सवरेदय मंडल के उपाध्यक्ष अनीस कुमार, महामंत्री वीरेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता आदि ने आशा जताई है कि मनीष इस नई भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वाह करेंगे।

मनीष राजपूत ने आईएएनएस से कहा, “विनोबा भावे और महात्मा गांधी का मकसद गांव, गरीब और किसान का कल्याण रहा है, इसी मकसद को लेकर सवरेदय मंडल चल रहा है। मेरा प्रयास होगा कि दलित, शोषित आदिवासी, गरीब और किसानों के हित में काम और बेहतर तरीके से किया जा सके।”

उल्लेखनीय है कि सवरेदय मंडल की स्थापना विनोबा भावे ने की थी और आपातकाल के दौरान मंडल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का विरोध करते हुए जयप्रकाश नारायण का साथ दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493