‘द कम्यूटर’ भारत में 19 जनवरी को रिलीज होगी

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। लियाम नीसन की फिल्म ‘द कम्यूटर’ 19 जनवरी को भारत में रिलीज होगी।

बयान के मुताबिक, इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स भारत लेकर आ रहा है।

‘अननोन’, ‘नॉन-स्टॉप’ और ‘रन ऑल नाइट’ की दुनियाभर में सफलता के बाद निर्देशक जैम कोलेट-सेरा और नीसन एक बार फिर ‘द कम्यूटर’ के लिए एकजुट हुए हैं।

फिल्म में वेरा फार्मिगा, पैट्रिक विल्सन और सैम नील जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493