लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके साथ कोहरे और गलन का दौर जारी रहेगा।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, बुधवार को हवाओं की रफ्तार बढ़ने से ठंड बढ़ी है। पूरे सप्ताह मौसम का यही रुख रहेगा। इससे अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
गुप्ता ने कहा कि उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंडक बढ़ रही है। तेज हवाओं के कारण इनका असर और भी ज्यादा महसूस हो रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6़.2 डिग्री, कानपुर का 7 डिग्री, बनारस का 6.7 डिग्री, इलाहाबाद का 8.5 डिग्री और झांसी का 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath