जम्मू में कड़ाके की ठंड

जम्मू/श्रीनगर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में चल रही सर्द हवाओं के कारण बीती रात सबसे अधिक ठंड भरी रही। यहां का रात में तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू/श्रीनगर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में चल रही सर्द हवाओं के कारण बीती रात सबसे अधिक ठंड भरी रही। यहां का रात में तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा, “कम से कम अगले दो से तीन दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने की संभावना है।”

पिछले चार दिनों से कोहरे भरी सुबह के कारण जम्मू शहर में ठंड बढ़ रही है।

घने कोहरे की वजह से कम दृश्यता के कारण जम्मू हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर तक उड़ानें बाधित रहीं। इस अवधि में उड़ानों की लैंडिंग रोक दी गई।

राज्य में न्यूनतम तापमान कारगिल में शून्य से 20 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 14.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 4.5 नीचे और गुलमर्ग में शून्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में माता वैष्णो देवी आधार शिविर कटरा में पांच डिग्री सेल्सियस, बटोट 2.1 डिग्री, बनिहाल शून्य से 1.6 डिग्री , भदरवाह शून्य से 0.3 डिग्री और उधमपुर में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493