रियो डी जनेरियो, 4 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील सेरी-ए लीग के क्लब सांतोस ने जैर वेंतुरा को 2018 सीजन के लिए अपने नए कोच के रूप में नियुक्त किया है।
वेंतुरा ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी जेरजिन्हो के बेटे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 38 साल के वेंतुरा को मैनचेस्टर सिटी के पूर्व मिडफील्डर एलानो के स्थान पर टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।
एलानो ने पिछले साल अक्टूबर में अंतरिम रूप से टीम के कोच पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्हें लेविर कुल्पी के स्थान पर टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था।
वेंतुरा दिसम्बर से ही सांतोस के संपर्क में थे। वह बोटाफोगो से अलग होने के बाद सांतोस क्लब के साथ संपर्क में थे।
सांतोस और ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले ने ट्विटर पर वेंतुरा को बधाई दी।
पेले ने कहा, “जैर, मुझे आशा है कि आप सांतोस में उतनी ही सफलता हासिल करेंगे, जितनी कि मैंने आपके पिता के साथ और राष्ट्रीय टीम के साथ हासिल की थी।”
पेले ने जेरजिन्हो के साथ 1970 विश्व कप में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
dharmpath.com dharmpath