एक करोड़ के ड्रग के साथ दिल्ली में एक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नशीली दवाओं (ड्रग्स) के एक आपूर्तिकर्ता (35) को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये है।

पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया, “सूचना के आधार पर मंगलवार की रात विनोद कुमार को रोहिणी स्थित बीएसए अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया।”

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मंगोलपुरी निवासी कुमार के पास से उच्च गुणवत्ता वाली नशीली दवा बरामद हुई। वह अपने संपर्क को ड्रग की आपूर्ति करने आया था।

गुप्ता ने बताया, “पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पश्चिम दिल्ली में अपने संपर्क के लोगों नशीली दवाओं की आपूर्ति करता था।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493