ब्रह्मपुत्र नदी पर तीन सेतु बनाएगी सरकार

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार पूर्वोत्तर में ब्रह्मपुत्र नदी पर तीन सेतु निर्माण की योजना बना रही है, जिनकी कुल लंबाई 38 किलोमीटर होगी। सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री मनसुख एल मांडविया ने गुरुवार को यह जानकारी लोकसभा में दी।

मंत्री ने एक लिखत जवाब में बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी पर असम के धुब्री और मेघालय के फुलवारी के बीच 14 किलोमीटर लंबे सेतु के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसके अलावा असम में गोहपुर और नुमलीगढ़ के बीच और कौपाटी और रॉटा के बीच दो सेतुओं का डीपीआर तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “इन सेतुओं के डीपीआर तैयार करने के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान की गई हैं। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493